पंखाजूर। बिजली विभाग इन दिनों एक्शन मोड़ पर है। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले डिफॉलटरों पर अब कार्यवाई शुरू हो गई है। बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में बिजली विभाग ने कार्यवाई करते हुए 49 सरकारी दफ्तरों का बिजली का कनेक्शन काट दिए है। व्यक्तिगत और सरकारी दफ्तरों में कुल बकाया 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार 84 रुपये है। सभी बकायदारों पर भी विभाग ने कार्यवाही की चेतावनी दी है।
दरअसल पखांजूर नगर पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों की बिजली कनेक्शन कटी गई है, बता दे की सरकारी दफ्तरों में लगभग 18 लाख बिजली बिल बकाया है। वहीं पखांजूर क्षेत्र में 309 कनेक्शनों में व्यक्तिगत और सरकारी दफ्तरों में कुल बकाया 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार 84 रुपये है।
सभी बकायदारों पर भी विभाग ने कार्यवाही की चेतावनी दी है। जानकारी है की उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत वितरण केन्द्र के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने क्षेत्र के शासकीय विभागों को नोटिस दिया है। जिसमे मार्च तक बकाया बिजली बिल का भुगतान करने कहा गया है। वहीं नोटिस का ध्यान नहीं देने पर कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी उखाड़े जाएंगे।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…