– नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने किया गया आमंत्रित

राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जल जीवन मिशन अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिय़ा की जल बहिनी खिलेश्वरी साहू को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल से जल बहिनी खिलेश्वरी साहू ने जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने खिलेश्वरी साहू को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि खिलेश्वरी साहू ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय सदस्य है। उनके द्वारा ग्राम ढोडिय़ा में एफटीके के माध्यम से जल स्त्रोतों की जांच की जाती है। साथ ही ग्रामीणों को जल उपयोगिता एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है। सभी ग्रामीणों को प्रतिमाह समय पर जल कर जमा करने के लिए प्रेरित करती है। खिलेश्वरी साहू ग्राम में संचालित नल जल योजना के प्रति ओनरशिप डेवलप करने हेतु सराहनीय कार्य किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *