बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिज़र्व में एक बाघ की मृत्यु हो गई है। यह घटना दो दिन पहले हुई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी आज मिली। बाघ का शव लमनी रेंज के पास पाया गया है। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जहां पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा प्राप्त है, वहीं छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में कमी चिंता का विषय बनी हुई है। 2014 में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के अनुसार, राज्य में 46 बाघ थे, जो 2018 में घटकर केवल 19 रह गए। 2022 के टाइगर सेंसस के अनुसार, इस अचानकमार रिजर्व में बाघों की संख्या केवल 5 थी। हालांकि 2024 में हुई नई गणना के अनुसार, बाघों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जिसमें 3 बाघ और 7 बाघिन शामिल किए गए थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *