– अब तक महापौर पद हेतु कुल 21 एवं पार्षद पद हेतु 231 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया
– अब तक महापौर पद हेतु 5 एवं पार्षद पद हेतु 70 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया

राजनांदगांव। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर पद हेतु आज कुल 4 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 84 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इस तरह अब तक महापौर पद हेतु कुल 21 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 231 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। महापौर पद हेतु आज कुल 2 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 55 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इस तरह अब तक महापौर पद हेतु कुल 5 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 70 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। आज महापौर पद के लिए भाजपा से अजीत जैन एवं भाजपा से मधुसूदन यादव ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इसी तरह आज कांग्रेस से निखिल द्विवेदी, बहुजन समाज पार्टी से शमशुल आलम, भाजपा से मधुसूदन यादव, कांग्रेस से कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *