23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रत्येक सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल में सुधार, गलत रीडिंग, आंकलित खपत अथवा अन्य किसी भी तरह की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि में 23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का स्थल पर ही संतोषजनक निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर प्रति सोमवार लगने वाले शिकायत निराकरण शिविर में पहुंचकर अपनी जो भी समस्याएं हैं, उन्‍हें अधिकारियों से आमने-सामने बैठकर बातचीत करके हल करवा सकते हैं।

प्रबंध संचालक ने कहा है कि बिल संबंधी शिकायतों को कंपनी के संपर्क केन्‍द्र के दूरभाष क्रमांक 1912 पर, उपाय ऐप, चैटवॉट अथवा कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in के माध्‍यम से दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही उपभोक्‍ताओं की सुविधा के लिए जोन अथवा वितरण केन्‍द्र पर भी अधिकृत कर्मचारियों द्वारा शिकायतों को कॉल सेंटर पर दर्ज की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी रखने के कारण उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का समय सीमा में त्‍वरित निराकरण किया जा रहा है। यही वजह है कि उपभोक्‍ताओं की शिकायतों में भी कमी आ रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

27 minutes ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

36 minutes ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

1 hour ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

3 hours ago