धमतरी/कुरुद। जिले के धान संग्रहण केंद्र भाठागांव में स्टेक नहीं होने की वजह से शासन-प्रशासन के आधे-अधूरे व्यवस्था की पोल खुल गई है। धान खाली करने के लिए बीते 9 दिनों से नेशनल हाइवे 30 पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक धान की बोरियों से लदे 200 ट्रकों की लाइने लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि, संग्रहण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में भूसा, खाली बोरी न होने से यह स्थिति बनी है। इसके बिना धान रखने के लिए स्टेक नहीं बन पा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को अनलोडिंग करने विभिन्न जिलों से भाठागांव संग्रहण केंद्र पहुंचे सैंकड़ो ट्रक नौ दिनों से नेशनल हाईवे पर खड़े हैं। जिससे न केवल दुर्घटना हो रही है, बल्कि चालकों और उसके हेल्परों को खाने, पीने के लाले पड़ गए हैं।

ट्रकों से धान की बोरियां तक चोरी हो रही हैं। इस गम्भीर समस्या को सुलझाने न तो मार्कफेड के अधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और न ही सम्बंधित भूंसा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार। इस स्थिति में वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *