छत्तीसगढ़

CG : मेकाहारा के सामने जेल रोड और देवेन्द्र नगर मार्ग अतिक्रमण मुक्त…

रायपुर। आज लगातार पांचवें दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया.

आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार छठवें दिन डीएसपी सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग उप अभियंता अंजलि बारले सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 2 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया.

राजधानी शहर रायपुर में मेकाहारा के सामने मुख्य मार्ग जेल रोड, देवेन्द्र नगर मुख्य मार्ग होकर मारवाड़ी श्मशानघाट मुख्य मार्ग के क्षेत्र तक अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 30 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण मेकाहारा के सामने मुख्य जेल रोड, देवेन्द्र नगर मुख्य मार्ग होकर मारवाड़ी श्मशानघाट मुख्य मार्ग क्षेत्र तक से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का लोकहितेषी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.

kgnews

Recent Posts

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

20 minutes ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

25 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

36 minutes ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

38 minutes ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

40 minutes ago
CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…

43 minutes ago