छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जैन संगठन के द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर

राजनांदगांव | भारतीय जैन संघटना के द्वारा तेरापंथ भवन में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर अर्पण चतुर्मोहता ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को कैंसर के अलग-अलग प्रकारों को बताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन से गर्भाशय के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है इसके साथ ही उन्होंने कैंसर की शुरुआती लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ताकि लोग समय रहते इसका इलाज कर सके। डॉक्टर अविनाश तिवारी ने पैलिएटिव मेडिसिन के महत्व पर जोर दिया तथा बताया कि खासकर क्रॉनिक इलनेस या कैंसर जैसी बीमारियों में इस उपचार पद्धति से मरीजों को मानसिक एवं शारीरिक राहत मिलती है। कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइकल रही सिद्धि मीरानी ने आपबीती बताते हुए कहा कि कैसे उन्होंने कैंसर को हराया उन्होंने इसे घबराने की बजाय इसका सामना पूरे साहस और उम्मीद के साथ करने की बात कही ।भारतीय जैन संघटना के द्वारा यह आयोजन समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कैंसर के खतरे से उपचार और बचाव के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान करना था ।इस दौरान सिद्धि फाउंडेशन की संस्थापक सिद्धि मीरानी व संजीवनी के उपयुक्त डॉक्टर के अलावा फाउंडेशन की सदस्य आरती श्रीवास्तव दिव्या नागडिया भी उपस्थित थीं। आज की कार्यक्रम में विशेष रूप से सकल जैनश्री संघ के अध्यक्ष आदरणीय मनोज जी वैद की उपस्थित रही।साथ ही भारतीय जैन संघटना के रीजनल अध्यक्ष दीपक जी नवलखा,ललित भंसाली,दीपक गिड़िया, फाउंडेशन प्रोग्राम की स्टेट अध्यक्ष शांता कोटड़िया, अध्यक्ष संगीता वैद, वर्षा बाफना, कविता कोटड़िया, रेखा कोटडिया,मधु डाकलिया, दीपिका पारख,आशा सेठिया,गुणवती गोलछा, ज्योति कोठारी, मोनिका नवलखा,सरोज कोठारी,चंदा कांकरिया,सुमन, खुशबू, आदि सदस्यों की शानदार उपस्थिति रही।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

3 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

4 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

4 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

4 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

5 hours ago