रायपुर। अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी सुमित कोरकोरिया को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत विनोवा भावे नगर स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कोरकोरिया निवासी शांति नगर सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके दोपहिया वाहन में रखें बोरी एवं डिक्की की तलाशी लेने पर शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर सुमित कोरकोरिया द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सुमित कोरकोरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 36 पौवा अंग्रेजी शराब, बिक्री नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रं. सी जी/04/पी पी/8483 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुमित कोरकोरिया पिता स्व0 रामदास कोरकोरिया उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर भारत माता चौक राम मंदिर एकता अस्पताल के पीछे थाना सिविल लाईन रायपुर।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *