छत्तीसगढ़

CG : DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज समाप्त, नए डीजीपी की तैनाती पर संशय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा का कार्यकाल 3 फरवरी की शाम 5 बजे समाप्त हो रहा है। वे एक्सटेंशन पर कार्यरत थे, इससे पहले भी दो बार उनकी सेवा अवधि बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि, अब तक केंद्र सरकार की ओर से उनके कार्यकाल विस्तार का कोई आदेश नहीं आया है, वहीं यूपीएससी (UPSC) से नए डीजीपी के पैनल को भी मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में राज्य सरकार प्रभारी डीजीपी की तैनाती कर सकती है।

अरुणदेव गौतम बन सकते हैं प्रभारी DGP
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने अरुणदेव गौतम का नाम प्रभारी डीजीपी के रूप में तय कर लिया है। हालांकि, सरकार केंद्र के फैसले का इंतजार कर रही है। यदि शाम तक अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन को लेकर कोई निर्देश नहीं आता, तो राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रभारी डीजीपी की घोषणा कर सकती है।

पिछले साल भी बढ़ाया गया था कार्यकाल
गौरतलब है कि अशोक जुनेजा 11 नवंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 5 अगस्त 2022 को यूपीएससी की मंजूरी के बाद पूर्णकालिक डीजीपी बनाए गए। उनका कार्यकाल 4 अगस्त 2024 को समाप्त होना था, लेकिन 3 अगस्त को केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया।

क्या फिर होगा एक्सटेंशन या नया डीजीपी?
पिछले साल जब अशोक जुनेजा का कार्यकाल समाप्त होने वाला था, तब राज्य सरकार ने अरुणदेव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाने के लिए गृह विभाग से नोटशीट तैयार करवाई थी। लेकिन दिल्ली से फोन आने के बाद केंद्र को एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा गया, जिसे एक दिन के भीतर कैबिनेट कमेटी ने मंजूरी दे दी। अब इस बार भी सरकार किसी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शाम तक केंद्र सरकार कोई फैसला लेगी या फिर राज्य सरकार को अपने स्तर पर प्रभारी डीजीपी नियुक्त करना पड़ेगा।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

3 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

4 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

4 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

6 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

6 hours ago