एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम में कृषकों को 3 प्रतिशत ब्याज की छूट

भोपाल

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश में कृषि अवसंरचना का विकास एवं विस्तार करना है। इस योजना के माध्यम से कृषक, कृषि अवसंरचना निर्माण के लिये बैंक से प्राप्त राशि रुपये 2 करोड़ तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ सात वर्षों के लिए से सकते है।

इस योजना के अंतर्गत वेयरहाउस, साइलोस, कस्टम हायरिंग सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग व ग्रेडिंग इकाई, प्राथमिक प्र-संस्करण इकाई, एयरोफोनिक फार्मिंग, हायड्रोफोनिक फार्मिंग, वर्टिकल कार्मिंग, मशरूम फार्मिंग, स्मार्ट प्रिसीजन फार्मिंग के लिये अवसंरचना निर्माण की जा सकती हैं।

योजनांतर्गत मध्यप्रदेश को वर्ष 2025-26 तक 7440 करोड़ रूपये का लक्ष्य दिया गया है। जिसके विरुद्ध 7,804 करोड़ रूपये के कुल 10.860 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जो कि देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इसके अतिरिक्त कुल 10.047 प्रकरणों में 5978 करोड़ रूपये का डिसबर्समेंट किया जा चुका है जो अन्य राज्यों की अपेक्षा कहीं अधिक है।

केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश को 500 करोड़ रूपये का लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्ध 1240 करोड़ रूपये के कुल 2152 प्रकरण स्वीकृत किये जा चुके हैं जो कि आवंटित लक्ष्य का 248 प्रतिशत है। साथ ही कुल 1745 प्रकरणों में 721 करोड़ रूपये का डिसबर्समेंट किया जा चुका है।

केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांशी योजना का देश में सर्वोत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को वर्ष 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 में "अवार्ड" से सम्मानित भी किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विशेष लेख : सियादेही में तैयार हुआ ‘लइका घर’: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव …

CG : विशेष लेख : सियादेही में तैयार हुआ ‘लइका घर’: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव …

ही परिसर में लइका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा; बच्चों के समग्र विकास एवं…

1 minute ago
CG : मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित, प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

CG : मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित, प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही, आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना…

2 minutes ago
CG : बिना सूचना के लंबे समय से लापता शिक्षक को अंतिम चेतावनी : 15 दिन में जवाब न देने पर सेवा होगी समाप्त

CG : बिना सूचना के लंबे समय से लापता शिक्षक को अंतिम चेतावनी : 15 दिन में जवाब न देने पर सेवा होगी समाप्त

एमसीबी/ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गायब सहायक…

3 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत …

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत …

रायपुर : जांजगीर चांपा जिले में आकस्मिक आपदा से हुई मृत्यु के दो प्रकरणों में…

8 minutes ago
CG : बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

CG : बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, कुल 3036 परीक्षार्थी होंगे…

10 minutes ago
CG : अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई …

कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 8 वाहन जप्त, कई…

12 minutes ago