छत्तीसगढ़

CG : एकतरफा प्यार में गई जान, प्रेमिका ने पिता के साथ मिलकर कर दी हत्या

राजनांदगांव/ कौड़ीकसा. वनांचल के खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ागांव में एक युवक की लाश बांसकूप जंगल में खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक युवक के प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान प्रेमिका ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रेमी की डंडा से हमलाकर हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की बात कबूल की। पुलिस आरोपी प्रेमिका व उसके पिता को गिरतार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम घोड़ागांव निवासी सुनील कुमार उईके 23 जनवरी को किसी मामले में कोर्ट जाने घर से निकला था। दूसरे दिन घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। 1 फरवरी को सुनील की लाश ग्राम घोड़ागांव के बांसकूप जंगल में मिली थी।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने संदेही प्रेमिका कुमारी सीमा उईके व उसके पिता नवल साय उईके से पूछताछ की। पूछताछ में प्रेमिका सीमा उइके ने प्रेमी सुनील कुमार पर मना करने के बाद भी बार-बार मिलने आना व शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने से आक्रोशित होकर अपने पिता के साथ मिलकर योजना बनाकर प्रेमी सुनील को अपने घर में बुला डंडा से हमला कर हत्या करने व लाश को जंगल में फेंकने की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने बताया कि 22 जनवरी को वह प्रेमी सुनील उईके को फोनकर अपने घर बुलाया। बैठे हालत में उसके पिता ने उस पर पीछे से डंडा में हमला कर दिया। हमला से सुनील की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्री ने सुनील के शव को घोड़ागांव कुमुरकट्टा रोड पर बांसकूप के जंगल में नाली पर फेंक कर उससे उस पर पेड़ की शाखा को रखकर छिपा दिया था। वहां से लगभग 600 मीटर की दूरी पर जंगल में मृतक के कपड़े को जला दिया था। पुलिस दोनों आरोपी को गिरतार कर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

24 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

28 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago