छत्तीसगढ़

CG : जयराम राइस मिल के सत्यापन में 380 क्विंटल धान कम मिला

बैंक गारंटी से 9.50 लाख की होगी वसूली

रायपुर, बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम सुखरी स्थित मेसर्स जयराम राइस मिल में 380 क्विंटल शासकीय धान कम पाए जाने पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस गड़बड़ी के एवज में राइस मिल द्वारा जमा की गई 50 लाख रूपए की बैंक गारंटी से 9.50 लाख रूपए की वसूली की जाएगी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा कस्टम मिलिंग की बकाया राशि का भुगतान भी वसूली पूर्ण होने तक रोके जाने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शासकीय धान के भंडारण एवं कस्टम मिलिंग में किसी भी प्रकार की अनियमितता का मामला पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त राइस मिल की जांच के दौरान स्टॉक पंजी और बी-1 दस्तावेज नहीं पाया गया। न ही राईस मिलर द्वारा मासिक विवरणी प्रस्तुत की गई। भौतिक सत्यापन में 380 क्विंटल धान कम मिला। जांच टीम ने राईस मिलर के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 3 (2,3), 4 (3), 6 (1,3) एवं 12 का स्पष्ट उल्लंघन माना है। कम पाए गए 380 क्विंटल धान का मूल्य 9 लाख 50 हजार रूपए की वसूली छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ बलौदाबाजार-भाटापारा में मिलर द्वारा जमा की गई 50 लाख रूपए की बैंक गारंटी से वसूली जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago