भोपाल: 400 झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई टाली, 4 फरवरी तक का दिया था अल्टीमेटम

भोपाल

राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में करीब 400 मकान-झुग्गियों और 110 दुकानों को हटाने की कार्रवाई कुछ समय के ली टाल दी गई है. जिला प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने इससे पहले 4 फरवरी तक बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी किया था.  

इस बस्ती में रहने वाली राहेला की आज शादी है और उसके हाथों में मेहंदी सजी हुई है. लेकिन शादी की तैयारी छोड़ दुल्हन और उसका परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है.

दरअसल, नोटिस के बाद से बस्ती में रहने वालों को बेघर होने का डर सता रहा है. सोमवार को कई लोग दुल्हन राहेला को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और मोहलत देने की मांग की.

इसके अलावा, अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है. ऐसे में बस्ती में रहने वाले बच्चों के सामने भी पढ़ाई का संकट खड़ा हो जाएगा, इसलिए रहवासियों ने फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की मांग की है.

बता दें कि सुभाष नगर आरओबी की ​थर्ड लेग के निर्माण और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए मोती नगर बस्ती को हटाने की कार्रवाई होनी है. फिलहाल बस्ती खाली करने के लिए 4 फरवरी तक की मोहलत दी गई थी, लेकिन रहवासियों की तकलीफों को देखते हुए कार्रवाई को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. लेकिन कार्रवाई कब तक के लिए टाली गई है? यह फ़िलहाल यहां रहने वालों को पता नहीं चल पाया है.
 
kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Moti Nagar

Recent Posts

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

1 hour ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

1 hour ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

2 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

2 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

3 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

3 hours ago