बलरामपुर। जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है.
मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…
अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां…
राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…
राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…