छत्तीसगढ़

CG : नाबालिक को कुत्ते से कटवाया, फिर लूट लिए 50 हज़ार

रायपुर। रायपुर में एक नाबालिक को कुत्ते से कटवाकर पैसों की लूट हो गई है। नाबालिग का आरोप है कि वह अपने घर जा रहा था इस दौरान गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। तो वह रास्ते में रुक गया। इस दौरान कुछ बदमाश आए। वे 50 हजार रुपए और बाइक लूट कर ले गए। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि वह मंगलवार की रात कोटा से अपने घर संतोषी नगर जा रहा था। जब वह गंज इलाके में पहुंचा तो अचानक उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया।

वह पास के ही एक पान ठेले में रुक गया। इस दौरान पहले दो युवक आए। फिर कुछ और लड़के भी आ गए। उन्होंने नाबालिक को घेर लिया। फिर पैसों की मांग करने लगे। नाबालिग का आरोप है कि बदमाशों ने उसके जब में रखे 50 हजार रुपए और बाइक छीन लिए। इस दौरान बदमाशों ने धारधार हथियार लेकर नाबालिग को मारने के लिए दौड़ाया। इसके बाद नाबालिग ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। फिलहाल इस मामले में गंज में शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के फौरन बाद पुलिस आसपास के जगह पर सीसीटीवी कैमरे की जांच पूछताछ कर रही है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago