छत्तीसगढ़

CG : ट्रेन के गेट में घसीटा रहा था यात्री, देवदूत बना RPF जवान

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई ने अपनी सतर्कता और साहसिक प्रयास से यात्री की जान बचा ली. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बुधवार सुबह 11:40 बजे हुई. पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12843) अपने निर्धारित समय पर रवाना हो रही थी, तभी एक 52 वर्षीय पुरुष यात्री, जिसने अपने परिवार को पहले ही सामान्य कोच में बैठा कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर घिसटता हुआ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की जगह में गिरने ही वाला था. इस भयावह स्थिति को देखकर प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवान प्रशांत दलाई ने तुरंत दौड़कर यात्री को पकड़ा और पूरी ताकत से उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया. जवान की इस सूझबूझ और फुर्ती से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

17 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

24 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

25 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

28 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

30 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

37 minutes ago