कर्नाटक के कॉफी बागान से मुक्त कराए गए अशोकनगर के 12 मजदूर, ठेकेदार को भेजा जेल

 अशोकनगर

कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाकर रखे गए मध्यप्रदेश के 12 मजदूरों को पुलिस ने मुक्त करवा लिया है. सभी मजदूर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से कॉफी बागान में काम करने गए थे.

दरअसल, अशोकनगर एसपी विनीत जैन को 30 जनवरी को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में गई थी. टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कॉफी बागान में बंधक बनाए गए मजदूरों को ढूंढा.

अशोकनगर थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मजदूरों के स्थान का पता लगाने के बाद पुलिस ने चिकमंगलूर जिले के जयापुरा थाने से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया और मध्यप्रदेश वापस लाया गया.

वहीं, ठेकेदार अफसर अली को बाद में पकड़ लिया गया और अशोकनगर लाया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कॉफी बागान मैनेजमेंट से 90 हजार रुपये का एडवांस लेकर ठेकेदार अली अशोकनगर से मजदूरों को कर्नाटक ले गया था. लेकिन वह वहां से भाग निकला था.

एसपी ने बताया कि ये लोग कुछ हद तक बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुछ और लोग भी इसी तरह से वहां काम कर रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मजदूरों को कर्नाटक लेकर गया ठेकेदार फरार

जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र टकनेरी से कई मजदूरों को ठेकेदार अफसर अली मजदूरी के लिए कर्नाटक लेकर गया। वह उनको कर्नाटक के घने जंगलों में कॉफी के फल को तोड़ने के काम के लिए लेकर गया था। ठेकेदार करीब 2 महीने पहले उनको लेकर गया था। उनको वहां छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया। वहां काम करने गए मजदूरों ने अपने घर पर ऐसी बात बताई की परिजन हैरान परेशान हो गए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पहुंच गए।

पुलिस के पास पहुंचे परिजन

मजदूरों के परिजन में से एक मनकुंवर बाई ने पुलिस में शिकायत की गई। उसने बताया कि उनके परिवार और आसपास के रहने वाले कई मजदूर कर्नाटक में फंसे हुए हैं। उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत सुन मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

एसपी विनीत कुमार जैन ने तुरंत एक्शन लेते हुए निर्देश दिए। जिस पर थाना कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। उनकी तरफ से कॉफी कंपनी के लोगों से मामले को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वहां के मैनेजर को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद कंपनी ने मजदूरों को वहां से छोड़ा। वहां से छूटते ही बुधवार की सुबह मजदूर शहर लौटे और एसपी से मुलाकात की।

मजदूरों के छूटने में महाराज सिंधिया ने की मदद

बंधक से आजाद होकर आई मजदूर इंदर बाई ने बताया कि उन्होंने वहां फंसे होने की सूचना बीजेपी नेता उपेंद्र पाराशर को बताई थी। जिसके बाद उन्होंने मामले को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में लाया। इसके बाद एसपी को शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां फंसे मजदूरों को यहां लाने की कार्रवाई शुरू की थी।

बाउंड्री वॉल के अंदर बने थे मजदूरों के मकान

कर्नाटक से लौटे मजदूर मोतीलाल ने बताया कि उन्हें वहां पर घने जंगल के बीच एक बाउंड्री वॉल के अंदर रखा जाता था। साथ ही मजदूरी के लिए पहाड़ी इलाके में ले जाया जाता था। बाहर जाने के लिए भी अनुमति लेना पड़ता था। राशन लेने के लिए भी एक ही व्यक्ति जंगल से कुछ ही दूरी पर स्थित बाजार से आता था। उसके लिए भी एक ही मजदूर को भेजा जाता था जो सभी मजदूरों का राशन लेकर आता था।
छोड़ने आए व्यक्ति ने जो बताया कर देगा हैरान

कर्नाटक से मजदूरों को लेकर आए राम सिंह ने बताया कि वह भी यहां से मजदूरों को 380 रुपए रोज में लेकर जाते हैं। हालांकि फंसे हुए मजदूरों का ठेकेदार अफसर अली वहां से एडवांस पैसा लेकर भाग आया। मजदूरों लेकर आए व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने मेरी पत्नी और बच्चे को भी वही रोका है और कंपनी के लोगों ने मुझे इन मजदूरों को यहां छोड़ने के लिए कहा है। अब इन्हें छोड़ कर वापस भी जाना है। वहीं मजदूरों ने अभी भी वहां अन्य 70 मजदूरो के फंसे होने की बात भी बताई।

एसपी ने बताया कि जिले के टकनेरी ग्राम के कुछ मजदूर पिछले दो माह पहले कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के अन्नापुरई में काम करने के लिए गए थे। जहां उन्हें पैसे के लेनदेन के कारण रोक लिया गया। इसके बाद उनके परिजनों ने शिकायत की तो लगभग एक दर्जन मजदूर घर लौट आए। जिनमें इंदर बाई आदिवासी, मोटीलाल आदिवासी, जानकी बाई, सिमरन आदिवासी, गीता आदिवासी, कृष्ण, मोतीलाल, कल्लू, रामसिंह सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: police

Recent Posts

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

30 minutes ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

45 minutes ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

50 minutes ago
खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज नगरीय प्रशासन विभाग, जिला कलेक्टर व…

50 minutes ago
नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन…

55 minutes ago
आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है…

58 minutes ago