राजनांदगांव प्रयागराज कुंभ मेला जाने वाले रेल यात्रियों को भीड़ से राहत दिलाने रेलवे ने 3 प्रयागराज कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। इसमें से 2 स्पेशल ट्रेनें राजनांदगांव स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसमें गाड़ी संख्या 08753 जो 9 फरवरी को सुबह 8.35 बजे राजनांदगांव से होकर गुजरेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08253 22 फरवरी को सुबह 11.27 बजे राजनांदगांव से गुजरेगी। नागपुर-दानापुर स्पेशल नागपुर-गोंदिया-बालाघ ाट-नैनपुर-घंसौर-जबलप ुर होकर दानापुर जाएगी। स्थानीय यात्री गोंदिया से इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

प्रयागराज महाकुंभ मेले के अवसर पर ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के दौरान रेल यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, सीटें दिलाने रेलवे प्रयास कर रहा है। यात्रा को सुखद बनाने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने महाकुंभ मेला स्पेशल की सौगात दी है। गाड़ी संख्या 08863-08864 इतवारी-टूंडला-इतवारी कुंभ स्पेशल इतवारी से 7 को 8:15 बजे प्रस्थान करेगी, टूंडला 8 को सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। विपरीत दिशा में 08864 टूंडला से 8 फरवरी को 11:30 बजे प्रस्थान कर 9 को 13:35 बजे इतवारी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08753-08754 रायपुर-टूंडला-रायपुर कुंभ स्पेशल रायपुर से 9 को शाम 7:15 बजे प्रस्थान करेगी एवं टूंडला 10 को सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। विपरीत दिशा में 08754 कुंभ स्पेशल टूंडला से 10 को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी वहीं 11 को 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसमें 16 कोच रहेंगे इस ट्रेन का राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया में स्टॉपेज दिया गया है। इसमें 16 कोच रहेंगे। गाड़ी संख्या 08253-08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिल ासपुर कुंभ स्पेशल बिलासपुर से 22 को 8:15 बजे प्रस्थान करेगी एवं वाराणसी 23 को सुबह 10 बजे पहुंचेगी। विपरीत दिशा में 08254 कुंभ स्पेशल वाराणसी से 24 को 10:50 बजे प्रस्थान करेगी एवं 25 को 10:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *