राजनंदगांव : शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंदगांव के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. किरण लता दामले के नेतृत्व में प्राणीशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों सहित प्राध्यापक डॉ. माजिद अली, गुरप्रीत सिंह भाटिया एवं चिरंजीव पाण्डेय ठेलकाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित पोषक विद्यालय संपर्क अभियान एवं महाविद्यालय के विस्तार गतिविधि अग्रणी दिग्विजय कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ठेलकाडीह पहुंचे।जहां संस्था के प्राचार्य गढ़पायले ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात संस्था के सहायक प्राध्यापक डॉ. माजिद अली ने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के कला विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे लाइब्रेरी, फ्री हॉस्टल एवं विभिन्न प्रकार की दिए जाने वाले स्कॉलरशिप के बारे में भी विस्तार से समझाया साथ ही महाविद्यालय द्वारा रोजगार मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट कैंप के आयोजन के बारे में भी विस्तार से बताया। ज्ञात हो कि शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राज्य का एक अग्रणी महाविद्यालय है जहां 6000 से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्यनरत है। राष्ट्रीय उच्च शिक्षा नीति 2020 के तहत हुए बदलाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करना उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य था। कार्यक्रम के समापन के पूर्व संस्था के प्राचार्य ने सहायक प्राध्यापक डॉ. माजिद अली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राध्यापक गुरप्रीत सिंह भाटिया, चिरंजीव पाण्डेय सहित स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम के समस्त विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *