छत्तीसगढ़

CG : 10 लड़कों ने किए 6 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन, सभी अरेस्ट…

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व साइबर एवं यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त बड़ी कार्यवाही हुई है। म्यूल अकाउंट्स के जरिये ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस ऑपरेशन में अब तक 35 म्यूल एकाउंट्स की पहचान हुई है जिसमें 10 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इनमें कई खाताधारक एवं अन्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। अब तक की जांच में लगभग 6 करोड़ रुपये के संदेहास्पद लेन-देन का खुलासा हुआ है, जो फर्जी बैंक खातों के माध्यम से किया गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इनके विरुद्ध अपराध क्र. 67/2025 पर धारा 318(4),61(2) (ए), 111 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बैंक खाते, कंपनी पंजीकरण प्रमाणपत्र या ‘उद्यम आधार’ प्रमाणपत्र किसी को न बेचें, न किराए पर दें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने दें। ऐसा करने से आप ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध में फंस सकते हैं, जिससे गंभीर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

सभी आरोपी

आकाश दास पिता सहाजन दास उम्र 27 साल साकिन सलियाभाठा सुमेधा थाना बाकीमोगरा छ.ग. अजय दुबे पिता पवन दुबे उम्र 35 साल साकिन डिंगापुर टावर के पास थाना सिविल लाईन रामपुर

आयुश तिवारी पिता गंगा प्रसाद तिवारी उम्र 23 साल साकिन पुरानी बस्ती भण्डारी चौक कोरबा सचिन कुमार पिता बली राम उम्र 21 साकिन जमनीपाली मोहन टाकिज के पास थारी दर्री सरफराज मसूवी पिता आलिम मिया उम्र 19 साल साकिन शिव नगर रूमगढा थाना बालको नगर लखन चौहान पिता राम जतन चौहान उम्र 25 साल साकिन इंदिरा नगर जमनीपाली थाना दर्री शिव रतन बिझवार पिता अक्ती राम बिझवार उम्र 41 साल साकिन कुचैना दादर पारा थाना कुसमुण्डा अमित बरेठ पिता रमेश बरेठ उम्र 20 साल साकिन महुदा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चापा सुशांत चतुर्वेदी पिता राजेन्द्र दास उम्र 20 साल साकिन 15 ब्लाक कोरबा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा अजय कमलेश पिता दुग राम कमलेश उम्र 21 साकिन न्यू हाउसिग बोड कॉलोन खरमोरा 0 कोरबा पुलिस की अपील –अपना बैंक खाता दूसरों को न दें, साइबर ठगी से बचें

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

10 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

10 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

11 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

11 hours ago