राजनांदगांव | शा. दिग्विजय महाविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन तथा कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. राजू खूंटे मार्गदर्शन में “रिसर्च स्कोप इन कम्प्यूटर साइंस ” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एस. आर. टंडन, सहायक प्राध्यापक ( कम्प्यूटर साइंस ), शा. विजयराजे सिंधिया कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कबीरधाम उपस्थित रहे । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि रिसर्च क्या है ? रिसर्च के प्रकार बेसिक रिसर्च और अप्लाइड रिसर्च के बारे में जानकारी दी। कंप्यूटर साइंस विषय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के बेसिक कॉन्सेप्ट की चर्चा की। रिसर्च के क्षेत्र में स्टडी और एनालिसिस में फर्क बताया साथ ही साथ उन्होंने जीरोजीपीटी के बारे में भी चर्चा की । उक्त कार्यक्रम में एम.एससी. कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के साथ-साथ विभाग के अतिथि व्याख्याता रामअवतार , रोहिणी सम्रिथ तथा प्रियंका दास स्ववित्तीय सहायक प्राध्यापक मिस प्रियंका साहू , मिस भूमिका , केवल कुमार साहू तथा मोनिका निषाद की उपस्थिति रही ।
