छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : इस वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक निगम ने किये 13.72 करोड रूपये की राजस्व वसूली

आयुक्त ने की करदाताओं से राजस्व करों का भुगतान करने की अपील

राजनांदगांव। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चला रहा है और शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिये प्रतिदिन राजस्व का अमला निगम के साथ साथ प्रतिदिन घर घर जाकर समस्त करों की वसूली कर रहे है। इस वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक नगर निगम नेे विभिन्न राजस्व करों के माध्यम से 13 करोड 72 लाख 36 हजार रूपये की राजस्व आय प्राप्त किये है।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व आय के संबंध में बताया कि उपायुक्त मोबिन अली के नेतृत्व में निगम के राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन राजस्व कार्यालय मेें व घर घर जाकर राजस्व वसूली किया जा रहा है, वार्डो में शिविर के माध्यम से भी वसूली की गयी और इस वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक 13 करोड 72 लाख 36 हजार रूपये की राजस्व वसूली हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि समय समय पर राजस्व प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करने निर्देशित किया जाता है। इस वित्तीय वर्ष की वसूली के तहत जनवरी माह तक डिमाण्ड के विरूद्ध सम्पतिकर की वसूली 3 करोड 56 लाख, समेकितकर की वसूली 1 करोड 19 लाख, जलकर की वसूली 2 करोड 59 लाख रूपये की गयी है, इसी प्रकार दुकान किराया से 76 लाख रूपये, अन्य मद जैसे भवन भूखण्ड, कालोनी अनुज्ञा, विज्ञापन होडिंग आदि से 4 करोड 75 लाख रूपये तथा यूर्जर चार्जेस की 88 लाख रूपये की वसूली हुई, जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है लेकिन लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जानी है, जिसके लिये राजस्व अमला को कड़ाई से वसूली करने निर्देशित किया गया है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि अपने बकाया करों का भुगतान करने में करदाताओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है और वे अपने संपत्तिकर, जलकर, समेकित कर तथा दुकान किराया का भुगतान कर रहे है। किन्तु कुछ करदाताओं द्वारा करो का भुगतान लंबे समय से नही किया जा रहा है, उन्हें नोटिस दी गयी है तथा जल्द से जल्द बकाया करो का भुगतान करने कहा गया है। उन्होने समस्त करदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि अपने बकाया करोें का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बने।

kgnews

Recent Posts

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी का शव मिलने…

12 minutes ago
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की…

22 minutes ago
CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय…

32 minutes ago
CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

32 minutes ago
सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क…

40 minutes ago