राजनांदगांव| मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण और राधा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। कोसरिया यादव समाज ग्राम धानापायली, अंबागढ़ चौकी के संरक्षक मकरम यादव ने बताया कि भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ग्रामीण श्रद्धालु जनता द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अंबागढ़ चौकी नगर से ग्राम धानापायली तक धर्म की पताका लहराकर कोसरिया यादव समाज ने अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा का परिचय दिया। शोभायात्रा शिवनाथ नदी के किनारे ब्याहना दाहरा में मोक्षधाम के रूप में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत समाप्त हुई। अंचल के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीणों की ग्वालों के रूप में साज-सज्जा और राउत नाचा ने अपनी एक अलग पहचान छोड़ी।
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…