बोलेरो और पिकअप की टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत, 10 घायल

सतना

मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़े हनुमानजी मंदिर के पास हुआ, जहां बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद पिकअप लोडर वाहन सड़क पर पलट गया। जिससे जाम भी लग गया। हादसे की सूचना पर मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे और कोठी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सतना जिला अस्पताल भेजा।

टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग दमोह के रहने वाले है। वे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चित्रकूट होते वापस दमोह लौट रहे थे। जबकि, पिकअप लोडर वाहन में सवार लोग जबलपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर में पिकअप लोडर वाहन में सवार मां और बेटे समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें लोड फल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। इससे लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन बुलाकर वापस को रास्ते से हटाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।  

हादसे में इनकी हुई थी   
महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल पति जितेंद्र पटेल (31), विवेक पटेल पिता जितेंद्र पटेल (11) की मौत हो गइ्र। मनीषा और विवेक आपस में मां बेटे थे।

हादसे में यह गंभीर रूप से घायल
ब्रजेंद्र यादव पिता गया प्रसाद यादव  (35) निवासी पिपरवार अमानगंज पन्ना, अरुण द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी (26) निवासी गैसाबाद दमोह, भरत राठौर पिता प्रेमलाल राठौर (33) निवासी गैसाबाद दमोह, राजभान यादव पिता बाबू सिंह (26) निवासी खमरिया कला दमोह, जितेंद्र पटेल पिता रामगुलाब पटेल (30) जुरमनिया नई गढ़ी रीवा, श्रीराम दाहिया पिता भरत दाहिया (32) निवासी गैसाबाद दमोह, ब्रजेश पटेल पिता प्रीतम पटेल (34) निवासी गैसाबाद दमोह, नेपाल पटेल पिता रामस्वरूप पटेल (28) निवासी गैसाबाद दमोह, चिंटू पटेल पिता आश्रम पटेल (32) गैसाबाद दमोह और एक अन्य घायल को रात में ही जबलपुर रेफर कर दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…

5 minutes ago
CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…

6 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा के शिविर स्थल…

10 minutes ago
CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

14 minutes ago
CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त महासमुंद , छत्तीसगढ़…

17 minutes ago
CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…

23 minutes ago