छत्तीसगढ़

CG : धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज, मामलें में आया बड़ा अपडेट

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा के धान उपार्जन केंद्र सलौनीकला में कुछ दिनों पहले भ्रष्टाचार का एक मामला उजागर हुआ था। यहां सरकार को करोड़ो रुपए का नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही थी। किसानों से 41.300 किलो धान खरीदकर 26.800 किलो के कट्टे बनाकर लोड किया जा रहा था। जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने टीम के साथ उपार्जन केंद्र की जांच कर अपनी रिपोर्ट भेजी। अब इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने संजय साहू पूर्व समिति प्रबंधक, देवनारायण चन्द्र पूर्व फड़ प्रभारी, भरत चन्द्रा वर्तमान समिति प्रबंधक, रामेश्वर चन्द्रा वर्तमान फड़ प्रभारी और गीता प्रसाद साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन्होने व्यक्तिगत लाभ पाने के लिए धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला में 1894 क्विंटल धान कीमती 43,56,200 रुपये की हेराफेरी कर गबन करने की कोशिश की।

24 जनवरी को धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला का अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल ने निरीक्षण किया था। फड़ में उपलब्ध धान के बोरे अव्यवस्थित पड़े हुए थे। बोरे के मानक वजन 40 कि.ग्रा, से कम पाया गया तथा उपार्जन केन्द्र में लोड हो रहे ट्रक का सामने का नंबर (CG22P3601) तथा पिछले हिस्से का नंबर (CG22P3901) था। ट्रक में लोड किए जा रहे बोरों को उतारकर तौल किया गया। उक्त बोरियों की वजन भी मानक वजन 40 कि..ग्रा.से कम पाया गया। धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने पर केन्द्र में परिवहन होने के

पश्चात्‌ 23877.64 क्विंटल धान उपलब्ध होना था जो 1894.00 क्विंटल था। इसके बाद अनुविभगीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ ने टीम गठित कर जाँच की। जाँच प्रतिवेदन के अनुसार उक्त प्रकरण में संबंधित दोषसिद्ध व्यक्तियों संजय साहू पूर्व समिति प्रबंधक, देवनारायण चन्द्रा पूर्व फड़ प्रभारी, भरत चन्द्रा वर्तमान समिति प्रबंधक, रामेश्वर चन्द्रा वर्तमान फड़ प्रभारी और गीता प्रसाद साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

5 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

6 hours ago