छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आनलाईन ठगी की राशि म्यूल बैंक खाता में जमा कराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। घुमका पुलिस और साइबर की टीम ने आनलाईन ठगी की राशि म्यूल बैंक खाता में जमा कराने के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। सात म्यूल बैंक खाता धारकों के साथ पांच सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जिनके पास से घुमका क्षेत्र के बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा के 11 बैंक खातों में साइबर ठगी के माध्यम से 958718 रूपये मिली थी।
पकड़े गए सात बैंक खाता धारकों के बैंक खातों में दर्ज शिकायत के अलावा दो करोड़ 37 लाख 49 हजार 519 रूपये संदेहास्पद ट्रांजेक्शन हुआ है। रूपये के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेक बुक व एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में घुमका बरबसपुर के 28 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा, ग्राम सलौनी निवासी 20 वर्षीय टिकेन्द्र कुमार, 19 वर्षीय मानस पटेल, 27 वर्षीय इंद्र कुमार वर्मा, खैरागढ़ सिंगारघाट निवासी 27 वर्षीय देवव्रत निषाद, दुर्ग खुर्सीपार गौतम नगर वार्ड 42 निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार, 20 वर्षीय मंगलम सोनी, घुमका हरडुवा निवासी 33 वर्षीय सद्दाम खान, 25 वर्षीय मोसीम खान, बहेराभाठा निवासी 24 वर्षीय सेवंत वर्मा, भिलाई छावनी शारदा पारा कैंप 2 कैलाश चौक 32 निवासी देवेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ सोनू, पावर हाउस नंदनी रोड निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सोना को गिरफ्तार किया है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

3 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

3 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

4 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

4 hours ago