रायपुर । यूपीएससी और एसएससी की तरह ही प्रदेश में भी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होगा। इसकी शुरुआत व्यापमं करने जा रहा है। सालभर में व्यापमं से कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी इसकी पूरी लिस्ट जारी होगी। इससे युवाओं को पहले ही यह पता चल जाएगा कि इस साल कौन सी परीक्षा होगी और इसके लिए कब से आवेदन भरे जाएंगे। यह कैलेंडर इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक साल में 2 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएगी।
इसमें वर्ष 2025 में दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का उल्लेख होगा। इससे पहले के वर्षों में व्यापमं की ओर से इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग समेत अन्य की प्रवेश परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी होता था। लेकिन इस बार भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया गया है।
पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों से यह मांग की जा रही थी कि यूपीएससी, एसएससी व दूसरे राज्य में जिस तरह से भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होता है, छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया जाए। अब व्यापमं से यह कैलेंडर जारी हो रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए भी कैलेंडर जारी हो सकता है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…