रायपुर। रायपुर के महादेवघाट में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पवित्र खारुन नदी में स्नान कर रहे हैं। पूरे घाट पर जयकारों और मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। . शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु स्नान, पूजन और दान-पुण्य में लीन हैं। कई श्रद्धालु गंगा जल, तिल दान और हवन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महादेवघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। स्नान स्थल पर पुलिस बल तैनात है और नगर निगम की टीम साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *