राजनांदगांव| नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुद्वारा रोड और फ्लाई ओवर के नीचे हिस्से में गंदगी देखकर तीन लोगों पर जुर्माना लगाया है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान फ्लाई ओव्हर के नीचे सफाई निरीक्षण कर दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी। उन्होंने निगम कर्मचारियों को रोजाना बेहतर ढंग से सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले तीन ठेला खोमचा संचालकों पर 15 रुपए का जुर्माना किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *