उज्जैन
उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम कनार्दी में दुखद घटना सामने आई। जहां, तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे थे, जिनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटनाक्रम सामने आने के बाद डूबे बालकों की तलाश शुरू की गई। एक से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
तराना थाना प्रभारी पी.एस. दलोदिया ने बताया कि दोपहर को खबर मिली थी कि ग्राम कनार्दी में नहाने गए दो बालक तालाब में डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। गांव में रहने वाला कार्तिक पिता बनेसिंह (14 वर्ष) और सोनू पिता ताराचंद नरवरिया (12 वर्ष) अपने हमउम्र नितिक के साथ गांव से बाहर तालाब में नहाने आए थे। दोनों के गहरे पानी में जाने की सूचना नितिक द्वारा गांव वालों को दी गई थी।
थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी एसडीएम राजेश बौरासी, एसडीओपी भविष्य भास्कर और तहसीलदार रामलाल मुनिया को दी। कुछ देर में ही प्रशासनिक अधिकारी भी कनार्दी के मोरीजरी नया तालाब पहुंच गए। ग्रामीण अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग शुरू कराई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को तराना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…