महाकुंभ महापर्व: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भोपाल स्टेशन पर विशेष प्रबंध

भोपाल
 प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ महापर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने व्यापक प्रबंध किए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य महाकुंभ के लिए भोपाल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भोपाल और मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारियों में टिकट चेकिंग, यात्री सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
•    रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान चौबीसों घंटे सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
•    स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित गश्त, मार्च पास्ट, बैग चेकिंग, और विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थों की जांच की जा रही है।
•    मंडल के 375 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।

यात्री सुविधाओं में वृद्धि:
•    यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के जरिए अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
•    सभी प्रमुख स्टेशनों पर खानपान स्टालों की गुणवत्ता, मात्रा और दरों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
•    जनता थाली, दूध, फ्रूट जूस और पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है।
•    प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष सफाई और कोचों में पानी भरने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और सलाह:
•    यात्रियों को कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा करने से बचने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
•    सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों या असत्यापित सूचनाओं से बचें।

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल यात्रियों को महाकुंभ के दौरान एक सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वच्छ यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

6 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

7 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

7 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

7 hours ago