राजनांदगांव | सनातनधर्म महासभा की पदाधिकारी को छ.ग. में भारतीय जनता पार्टी में सनातन धर्म की दुर्ग शहर की अध्यक्ष अल्का बाघमार को महापौर पद हेतु टिकिट दी थी। जिसमें वह 68000/- मतों से विजय होकर भारतीय जनता पार्टी व सनातन धर्म का झंडा लहराया। सर्व प्रथम महापौर बनते ही सनातन धर्म की शहर अध्यक्ष सनातन धर्म पदाधिकारियों छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक से आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म को पूरे छ.ग. में कंधे  से कंधा मिलाकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाने को कहा तत्पश्चात दिनेश पुरोहित जी के घर में व्यासपीठ का दर्शन प्राप्त कर पंडित विक्रांत दुबे जी के द्वारा मंत्रों उच्चारण से पूजा अर्चना करायी गई। सनातन धर्म दुर्ग शहर अध्यक्ष की भव्य आतिश बाजी के साथ स्वागत किया गया उसके पश्चात सभी सनातन धर्म के पदाधिकारी ने पुष्प माला से स्वागत किया। सनातन धर्म के सभी पदाधिकारियों ने जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से सनातन धर्म के संयोजक राकेश इंद्रभूषण ठाकुर, हरीश गांधी, आनंद महराज जी ,हीरा माहेश्वरी, राजू शर्मा,राकेश महोबिया,प्रदेश अध्यक्ष महिला मौसी शर्मा, मीना पाण्डेय, अनोखी शर्मा, रितिका पाण्डेय, मधु अग्रवाल, व अत्यधिक संख्या में सनातन धर्म के पदाधिकारी उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सनातन धर्म के दिनेश पुरोहित ने दी।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *