रायपुर। आरंग क्षेत्र में पंचायत चुनाव में जीत के लिए शराब बांटने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने देर रात सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन निषाद और बालाराम निषाद को 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा. ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव के मतदान से पहले कुरुद ग्राम में रसौटा सरपंचा प्रत्याशी के पति डोमन साहू शराब बांटने के लिए लाया था. ग्रामीणों ने आरोपी डोमन निषाद और बालाराम निषाद को पकड़ा. दोनों जिस कार से आए थे उसमें 2 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि डोमन साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है. और उसी के घर से शराब लाया जा रहा था. ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने पहुंची. जहां आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…