छत्तीसगढ़

CG : IPS अधिकारी ने लाइन में लगकर किया मतदान, ग्रामीणों ने की तारीफ

कोण्डागांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत कोण्डागांव में मतदान प्रक्रिया जारी है। जिलेभर में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चुनावी माहौल में पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने भी अपनी सक्रियता दिखाई। एसपी अक्षय कुमार ने ग्राम पंचायत चिखलपुटी के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी बारी का इंतजार किया और करीब 1 घंटे तक लाइन में लगने के बाद अपना वोट डाला। एसपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “मताधिकार हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने आम मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने यह भी कहा कि हर मतदाता को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि लोकतंत्र में उनकी भी भूमिका सुनिश्चित हो।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

7 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

7 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

7 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

7 hours ago