भोपाल
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के अन्तरराष्ट्रीय हिंदी केन्द्र के आमंत्रण पर केरल के हिंदी साहित्यकारों का 20 सदस्यीय दल आज भोपाल आ रहा है। इस दल में केरल के प्रसिद्ध हिंदी-मलयाली साहित्यकार डॉ. आरसू , मलयालम-हिंदी के वरिष्ठ अनुवादक एवं लेखक डॉ. के. सी. अजयकुमार एवं अन्य लेखक एवं अनुवादक शामिल हैं। ये सभी साहित्यकार 19 से 21 फरवरी तक विश्वविधालय द्वारा आयोजित वनमाली कथा समय एवं विष्णु खरे कविता सम्मान समारोह में भी भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर कथा यात्रा (मलयालम) तथा मध्यप्रदेश के कथाकारों की रचनाओं का मलयाली अनुवाद 'मध्यप्रदेश कथकल' का भी लोकार्पण होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने तृशूर (केरल) में दक्षिण भारत हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जो अत्यंत सफल रहा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…
उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…
भोपाल मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…
रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…
धार धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…