सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन

भोपाल
फरीदाबाद में 7 से 23 फरवरी तक चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में सोमवार को मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भागीदारी कर रहा है। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की कला और संस्कृति का चित्रण करते नाट्य ‘बैजू बावरा’ और नृत्य-नाटिका ‘वीरांगना रानी दुर्गावती’ की मनमोहक प्रस्तुतियां हुई।

हिंदी नाटक ‘बैजू बावरा’ में चंदेरी के कलाकारों द्वारा बैजू बावरा के संगीत क्षेत्र में अद्वितीय योगदान को दर्शाया गया। नाटक में बैजू बावरा के जीवन से जुड़ी घटनाओं को नृत्य, गायन और संवादों के माध्यम से भारतीय संगीत के गौरवशाली इतिहास को दर्शकों के सामने लाया गया। इसका लेखन और निर्देशन नदीम खान, संगीत रचना पार्थो घोष और परिकल्पना एवं संयोजन डॉ. आलोक चौबे ने किया है।

भोपाल के रामचंद्र सिंह के निर्देशन में नृत्य-नाटिका ‘वीरांगना रानी दुर्गावती’ का मंचन हुआ। नृत्य-नाटिका के माध्यम से वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन, पराक्रम और बलिदान की गाथा को जीवंत कर दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में मध्यप्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप भी लगाया गया है, जिसमें पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है। मंडप को विशेष रूप से पारंपरिक स्थापत्य शैली में डिजाइन किया गया है। यहां डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

7 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

10 minutes ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

13 minutes ago
CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

धमतरी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)…

21 minutes ago
CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

बालोद। सुप्रीम कोर्ट एवं राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026…

24 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

कोरबा । आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की…

27 minutes ago