सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही किया जाये उपयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिकल सेल एनीमिया के बेहतर प्रबंधन और उपचार की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दवा आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभागीय विषयों की समीक्षा भी की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-अभीम) के तहत चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवीन जिला चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके मानदेय एवं अन्य प्रोत्साहन उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल, संचालक प्रवीण सिंह अढ़ायच, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

51 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

56 minutes ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

1 hour ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

1 hour ago
CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही…

1 hour ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

1 hour ago