बिलासपुर। यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शहर के एक प्राइवेट हॉस्टल के बंद कमरे में मिला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा कोरिया जिले की रहने वाली थी और बिलासपुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हाल ही में उसकी तबीयत खराब चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…