रेवाडीह जीवन आवास कालोनी में सफाई देख कालोनी मंे कचरा फेकने पर संबंधित को नोटिस जारी करने कहा

होटल अमोरा के सामने पार्टी पापर व कचरा फैला, 1 हजार जुर्माना

राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है, वही शहर को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने, अतिक्रमण व मलमा हटाने कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। आज सुबह उनके द्वारा शहर के जीईरोड में सफाई देख अतिक्रमण हटाने व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 9c08f3a4-b41d-4271-a8e1-63f41a0d745e-768x1024.jpg

जीई रोड में चल रहे साफ सफाई का आज आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जायजा लिया और अच्छी सफाई देख इसी प्रकार साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने रेवाडीह आशा नगर में निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन साफ सफाई कर कचरा उठाने, उद्यान एवं तालाब के पास सफाई करने कहा। जीवन आवास कालोनी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में कचरा न डाल बाहर कचरा फेकने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा कालोनाईजर को नोटिस जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को दिये।
आयुक्त ने आरके नगर चौक, मुदडा कुंज के पास कचरा देख अतिक्रमण हटाने व कार्यवाही करने निर्देशित किये। इसी प्रकार फ्लाई ओव्हर के नीचे ठेला खोमचा वालों के द्वारा कचरा फैलाते पाये जाने पर कार्यवाही करने कहा एवं डस्टबिन का उपयोग करने, अतिक्रमण नही करने समझाईस दिये। उन्हांेने गौरव स्थल के पास भी फल वालो के द्वारा दुकान बढाने पर हटवाने कहा। नेहरू नगर में नागरिकों से रूबरू हो साफ सफाई के लिये फिडबैक लिये एवं कचरा घर में ही अलग अलग रख स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस दिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा होटल अमोरा के सामने कचरा व पार्टी पापर फेले देख जुर्माना लगाने कहा। निगम के अमला ने 1 हजार रूपये जुर्माना कर प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास, कटोरी, चम्मच का उपयोग नही करने  तथा गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने समझाईस दिये। उनके द्वारा टाकाघर का निरीक्षण कर गाडियों की जानकारी लेकर सुबह समय में सभी गाडिया निकालने प्रभारी को निर्देशित किये तथा हाजरी रजिस्टर की जॉच कर कर्मचारियों को नाम लिखकर उपस्थिति लगाने कहा तथा उनसे चर्चाकर अगामी ग्रीष्मऋतु में समय में उपस्थित होकर अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन करने कहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *