राजनांदगांव | पदीय कर्तव्यों के पालन में अनुशासन हीनता, अशिष्टता से कार्य करना, अशोभनीय कृत्य को प्रदर्शित करता है जो कदा चरण की श्रेणी में आता है। महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने वाले एक प्रधान पाठक को डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने निलंबित किया है। राकेश जांगड़े प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खपरी चमार, ब्लॉक एवं जिला राजनांदगांव को निलंबित किया गया। प्रधान पाठक द्वारा गांव की महिलाओं पर बुरी नजर रखना हाथ पकड़ कर बुरी नियत से अभद्र व्यवहार की लगातार शिकायत मिल रही थी। राकेश जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
