राजनांदगांव | घटना बुधवार शाम करीब 7.30 बजे की है । सुरगी में करकरा नदी पर बने डिवाइडर में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत होै गई, वहीं पीछे बैठा युवक घायल है। जानकारी मुताबिक ग्राम डोकला में रहने वाला राजू यादव (20) अपने दोस्त कृष कतलाम के साथ घूमने गया था। जहां से वापस लौटते वक्त उसकी बाइक सुरगी में पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजू यादव की मौत हो गई। कृष को इलाज के लिए हास्पिटल में दाखिल किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *