राजनांदगांव। भारतीय मानक ब्यूरो के निर्देशानुसार राज्य में उपभोक्ताओं को मानक गुणवत्ता का उत्पाद एवं सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के प्रतिनिधि सदस्य नामांकित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले में 2 उपयुक्त उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के प्रतिनिधि की जानकारी चाही गई है। इच्छुक उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के सदस्य नामांकित किये जाने हेतु प्रतिनिधि आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 फरवरी 2025 तक कलेक्टर खाद्य शाखा राजनांदगांव के नाम प्रस्तुत कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *