निगम की स्वच्छता टीम ने 3 लोगों से वसूले जुर्माना

राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर नगर निगम द्वारा जहॉ एक ओर साफ सफाई में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वही दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिये व प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक लगाने मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही के साथ साथ कचरा फैलाने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही तहत जनता कालोनी में बिल्डिंग मटेरियल रखने तथा मांगलिक भवन में विवाह के दौरान पार्टी पापर बिखराने व गंदगी फैलाने पर संबंधित के उपर जुर्माना लगाया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा बैठक लेकर एवं वार्ड निरीक्षण कर साफ सफाई में गुणात्मक सुधार लाने निर्देश दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 3e9ba854-d8da-40a5-a226-e7b047c5b948-768x1024.jpg

जिलाधीश व प्रशासक संजय अग्रवाल भी समय समय पर दिशा निर्देश दे रहे है। जिसके परिपालन में नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सडक मे बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले तथा कचरा फैलाने वाले पर कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही के तहत लखोली जनता कालोनी में सडक पर बिल्डिंग मटेरियल ईट, रेत, गिट्टी रखने पर सप्लायर्स रमेश गुप्ता से 1 हजार रूपये, कृष्णा टाकिज के बाजू सिहोर पान ठेला वाले के द्वारा कचरा फेकने पर 2 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार आडिटोरियम के पीछे मांगलिक भवन में आयोजित विवाह में बरात के उपरांत पार्टी पापर उडाने से रोड में कचरा फैला जिसपर संबंधित सदर लाईन निवासी मोनू राजपूत पर 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया एवं इन्हें इस प्रकार का कार्य दुबारा न करने समझाईस दी गयी। गंदगी फैलाने वालो के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अमला से कहा है कि वैवाहिक एवं सार्वजनिक भवन आदि की समय समय पर निरीक्षण करे और गंदगी फैलाने पर कार्यवाही करे। इसी प्रकार सडक में गंदगी फैलाने व मलमा रखने पर भी मलमा मडप के तहत कार्यवाही करे। उन्हांेने डेयरी,होटलो,खोमचों एवं फल-सब्जी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई करने,खाद्य सामाग्री को ढककर रखने ताजा खाद्य सामाग्री का विक्रय करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने के साथ साथ भवनों आदि में साफ सफाई रखने कचरा निर्धारित स्थान में फैकने,घरों के आस पास व सडक में मलमा नहीं रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपने घरों व घरों के आस-पास साफ सफाई रखने,झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *