राजनांदगांव | परम् वंंदनीय सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से २३ फरवरी २०२५ को प्रकृति की शुद्धता व मानवता के उत्थान की ओर निरंकारी मिशन का एक और स्वर्णिम कदम अमृत प्रोजेक्ट के स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के तीसरे चरण का आयोजन विश्व भर में हुआ राजनांदगांव में भी बुढ़ासागर के झूलेलाल घाट और झूलेलाल घाट से शिव मंदिर तक मॉर्निग वॉक प्लेट फार्म को निरंकारी मिशन के अनुयायियों और सेवा दल के सदस्य लगभग १५० भाई बहनों ने साफ करने में बहोत महत्त्व पूर्ण योगदान दिया एवं इस साफ-सफाई में वार्ड नं.२३ के पार्षद राजा माखीजा एवं नगर निगम के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा जी सफाई स्थल पर आकर एवं नगर निगम के लगभग ३० सफाई कर्मियों को भी लाकर साफ-सफाई में बहुत ही अच्छा सहयोग दिया।नगर निगम द्वारा कचरा साफ करने के लिए एक जे.सी.बी. तीन ट्रक,पाँच ई-रिक्शा एवं चार हाथ ठेले लाये गए थे। नगर निगम के सफाईकर्मी सेवादार गणेश, दिनेश,अभिषेक, विजय, परदेशी, एवं भारती जी सहित साफ-सफाई में सुंदर सहयोग दिया। पूर्व पार्षद दुर्गेश यादव जी का भी सहयोग मिला। सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अपने अमृतमय प्रवचनों मेें कहा करते थे कि, प्रदुषण इंसान के अंदर हो या बाहर हमेशा हानिकारक ही होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-02-24-at-11.00.03-AM-1024x460.jpeg

आज २३ फरवरी २०२५ को २७ राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के १६५० से अधिक स्थानों पर १० लाख से भी अधिक सेवा भाव से ओत-प्रोत स्वंय सेवक भक्तों ने एक साथ इस पूनीत अभियान को साकार किया। यह दृश्य केवल स्वच्छता तक सीमित न रहकर, अंतर मन को निर्मल व पवित्र करने की एक आध्यात्मिक यात्रा का सुंदर प्रतीक बन गया।
सतगुरू माता जी ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि, पानी अमृत समान है, जिसे प्रकृति ने हमें जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपहार के रूप में प्रदान किया है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नही, बल्कि हमारी स्वभाविक आदत होनी चाहिए। इंसान के लिए जल एक अनमोल उपहार है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मदन लाल नवलानी ने दी एवं वार्ड पार्षद राजा माखीजा और आयुक्त महोदय अतुल विश्वकर्मा जी का निरंकारी मिशन दिल से आभारी है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *