– निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

राजनांदगांव। रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 एवं 13 का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनी चारभाठा से बिरम रामकुमार मंडावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 – गैंदाटोला से किरण रविन्द्र वैष्णव एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 कुर्मदा से गोपाल सिंह भुआर्य को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *