छत्तीसगढ़

CG : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पीएमआईएस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (पीएमआईएस) दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित 21 से 24 आयु वर्ग के युवाओं का पीएम इंटर्नशिप योजना वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन तथा प्रोफाइल बनाया गया।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के युवाओं 12 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रदान किया जाएगा। परियोजना का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.25 लाख इंटर्नशिप तथा आगामी 5 वर्ष में युवाओं को इंटर्नशिप उपलब्ध करवाना है। इस योजना में जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन उत्तीर्ण की हो उन्हें देश के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप ज्वाइन करते समय युवाओं को 06 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान तथा 05 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड 12 महीना तक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में युवाओं को वर्तमान इंडस्ट्री और मार्केट के अनुरूप कौशल विकसित करने की जानकारी के साथ रोजगार पंजीयन हेतु ऑनलाइन ऐप की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर लाल टांडिया, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

32 minutes ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

42 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

52 minutes ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

57 minutes ago
यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

1 hour ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

1 hour ago