अनूपपुर
जिले में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर समस्त मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें बीएलओ ने मतदाता सूची का वाचन किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे। गत 26 दिसंबर 2022 को प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन किया। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी दी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *