छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने पशुधन विकास विभाग के टीकाकरण दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

टीकाकरण दल पशुपालकों, किसानों के घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण का कार्य करेंगे

गरियाबंद, राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुहपका टीकाकरण कार्यक्रम चरण-05 का प्रारंभ 01 मार्च से पूरे देश में एक साथ प्रारंभ हो रहा है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से टीकाकरण दलों को हरी झण्डी दिखाकर गन्तव्य ग्रामों के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने उपसंचालक एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीकाकरण के एक दिवस पूर्व नियमित रूप से पंचायतों से समन्वय कर मुनादि कराने के निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण के आंकड़ों को भारत पशुधन ऐप में अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करे। टीकाकरण दल में पशुधन विकास विभाग के शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पशुपालकों/किसानों के घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण कार्य संपादित करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी आर मरकाम भी मौजूद थे।
पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. ओ.पी. तिवारी ने बताया कि जिले के 05 विकासखण्डों में लगभग 30 टीकाकरण दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि एफएमडी रोग जिसे स्थानीय भाषा में खुरहा चपका भी कहा जाता है। इससे प्रभावित पशुओं को बहुत तेज बुखार आता है, बीमार पशुओं के मसूड़े, जीभ तथा मुख में छाले पड़ जाते है एवं बीमार पशु खाना पीना बंद कर देता है। जिससे वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते है तथा पशुओं का उत्पादन अत्यंत कम प्रायः समाप्त हो जाता है। जिससे पशुपालकों एवं किसानों को अत्याधिक हानि होती है। पशुधन विकास विभाग द्वारा विगत वर्षों से लगातार टीकाकरण कार्य किये जाने से इस रोग में प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

kgnews

Recent Posts

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

37 minutes ago
सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

रायपुर रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार…

56 minutes ago
CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

2 hours ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

2 hours ago
धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

2 hours ago