छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खुटेरी से सुरगी मार्ग जर्जर, लगातार दुर्घटना हो रही, जनप्रतिनिधि मौन

टेड़ेसरा. राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के खुटेरी से सुरगी मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई है।

पिछले तीन वर्षों से इस सड़क की तरफ देखने वाला कई नहीं। जबकि यह काफी व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग से भर्रेगांव आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल होने की वजह से छोटे बड़े वाहनों की आवाज ही लगातार बनी हुई है।

बड़े-बड़े गड्ढे होने के स्कूली गाड़ियों को जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथी शिवनाथ नदी के पुल के समीप काफी बड़ा गड्ढा हो चुका है जिससे कभी-भी बड़ी दुर्घटना होने कि संभावना बनी हुई है।

विस अध्यक्ष का क्षेत्र होने के बाद भी स्थिति गंभीर

यह पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का क्षेत्र होने के बाद काफी खस्ता हालत हो चुके हैं। इसी मार्ग में रोजाना सैकड़ो के तदात में बड़ी गाड़ियों का भी आना जाना लगा रहता है। इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दो पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड के प्रति विभागीय स्थानीय जिला प्रशासन भी ध्यान नहीं देने की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे को भी मरम्मत करने का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। इस तरफ संबंधित अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

6 minutes ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

25 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

44 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago